फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एफआईआर रद्द कराने के लिए पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, राजद्रोह की धाराओं में दर्ज है मामला

Tue, 21 Sep 2021 03:33 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर दर्ज मुकदमे के खिलाफ पूर्व राज्यपाल ने मामला निरस्त कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी अपने विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को रद्द कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनके विरुद्ध रामपुर में सीएम योगी आदित्य नाथ और भाजपा सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजद्रोह के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मीडिया में योगी के खिलाफ बयान दिया था। अभी कुछ दिन पहले ही वह सांसद आजम खान की पत्नी विधायक डॉ. तजीन फातिमा से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। वहीं उन्होंने मीडिया में योगी आदित्यनाथ को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अजीज कुरैशी के विरुद्ध रामपुर के थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर दर्ज मुकदमे के खिलाफ पूर्व राज्यपाल ने मामला निरस्त कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें