फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 31 कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन, पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम मिली प्रोन्नति

Thu, 02 Sep 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहली बार लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। सामान्य और एससी-एसटी के कर्मचारियों के लिए पास होने के लिए नियमानुसार अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए थे। 
विज्ञापन
प्रमोशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 31 कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। विश्वविद्यालय में पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है। 18 कर्मचारियों ने लिखित परीक्षा के माध्यम से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


इनके अलावा ला तीन कर्मचारियों ने लाइब्रेरी अस्टिेंट और 11 कर्मचारियों ने लेबोरेटरी असिस्टेंट के पद पर प्रमोशन के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट  के पद पर प्रमोशन के लिए सामान्य वर्ग के कर्मचारियों को 50 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग के कर्मचारियों को 25 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया। था। परीक्षा 14 अगस्त को आयोजित की गई थी और यह 50 अंकों की थी।

लिखित  परीक्षा के आधार प्रोन्नति किए गए कर्मचारियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इविवि में कर्मचारियों का काफी समय से प्रमोशन नहीं मिला था। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए विभागीय स्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई और उत्तीर्ण होने वाले को कर्मचारियों को प्रोन्नत किया गया। प्रोन्नति की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें