फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया से मुक्त कराई गईं पांच संपत्तियां चिह्नित, पीडीए बनाएगा सैकड़ों फ्लैट

Thu, 17 Dec 2020 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार को प्रयागराज में सीएम योगी की घोषणा के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी। 
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शिक्षकों व गरीबों के लिए आवास बनाने की घोषणा के बाद प्रशासन और पीडीए ने इसके क्रियान्वयन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल पांच संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। ये सभी संपत्तियां राजकीय आस्थान और नजूल की हैं। इनमें से दो पर पुलिस चौकी और पार्किंग तथा बाकी पर फ्लैट का निर्माण होगा। डीएम के निर्देश पर पीडीए प्रस्ताव संग डीपीआर तैयार करने में जुट गया है। 
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्रशासन ने पीडीए से माफिया के खिलाफ पांच सितंबर से 15 दिसंबर तक कुल 32 कार्रवाई की। इसमें माफिया अतीक अहमद, उनके रिश्तेदारों, रामलोचन आदि शामिल हैं। कार्रवाई के बाद राजकीय आस्थान और नजूल की भूमि पर प्रशासन ने कब्जा लेकर मौके पर बोर्ड भी लगाए। सर्वाधिक संपत्तियां अतीक अहमद की हैं। वहीं अधिकांश के स्वामित्व की जांच जारी है। 

इन जगहों पर हैं पांचों संपत्तियां

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के ओएसडी, जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक प्रथम चरण में सिविल लाइंस में अतीक अहमद के साढू इमरान, अतीक की नवाब यूसुफ रोड और लूकरगंज के साथ हमजा के कब्जे से मेंहदौरी की जमीन पर भवन निर्माण की तैयारी है। 

पुराने मद्रास होटल में बनेगी पुलिस चौकी, नवाब यूसुफ रोड पर पार्किंग

जोनल अधिकारी ने बताया कि पानी टंकी के पास पुराने मद्रास होटल वाली करीब दो सौ वर्गगज जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा। इस भूमि को अतीक के साढू इमराज के कब्जे से पांच सितंबर को मुक्त कराया गया था। वहीं अतीक के कब्जे से सात सितंबर को मुक्त कराई गई नवाब यूसुफ रोड की करीब 500 वर्गगज भूमि पर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। 

मेंहदौरी, लूकरगंज में सैकड़ों को मिलेगा आशियाना

ओएसडी सत शुक्ला के मुताबिक अतीक के रिश्तेदार हमजा के कब्जे से मेंहदौरी में मुक्त कराई गई करीब दो बीघा जमीन राजकीय आस्थान की है। जिलाधिकारी के माध्यम से राजस्व विभाग से अनुमति प्राप्त कर इस जमीन पर नो प्राफिट नो लॉस के आधार पर भवन निर्माण कराए जाएंगे। वहीं लूकरगंज में नजूल की दो संपत्तियां अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई थीं। इनमें एक करीब सात हजार तो दूसरी करीब 3800 वर्गगज है। दोनों नजूल भूमि हैं। इन संपत्तियों पर निर्माण के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से आवास विकास विभा्ग से अनुमति प्राप्त कर भवनों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण से पहले की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी। माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई अन्य संपत्तियों के स्वामित्व की जांच कर वरिष्ठ अधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें