भारतीय न्याय संहित यानी नया कानून सोमवार को लागू होने के बाद जनपद में पहली एफआईआर धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है। सुलेमसराय की रहने वाली एक महिला अनीता देवी ने अपराह्न 3.55 बजे एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
भारतीय न्याय संहित यानी नया कानून सोमवार को लागू होने के बाद जनपद में पहली एफआईआर धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है। सुलेमसराय की रहने वाली एक महिला अनीता देवी ने अपराह्न 3.55 बजे एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115. 352 और 351 (3) तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : इसी तरह प्रतापगढ़ के रानीगंज में सोमवार को पहले दिन एक मुकदमा नई धाराओं में दर्ज हुआ है। मामला सड़क दुर्घटना से संबंधित है। पुलिस ने अपराध संख्या 248/ 24 के तहत केस दर्ज किया है।
कौशाम्बी : मारपीट के मुकदमे से खुला नए कानून का खाता
एक जुलाई से लागू नए कानून का खाता सोमवार को संदीपनघाट कोतवाली के कसिया गांव में मारपीट के मुकदमें से खुला। पड़ोसी युवक ने एक मजदूर को अनायास ही बेरहमी से पीट दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। घायल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
कसिया निवासी चौबेलाल पुत्र सुंदरलाल पासी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनके मुताबिक पड़ोसी छुईया पुत्र राम स्वरूप पासी आये दिन पत्नी सुमित्रा देवी और बेटी कुंती, सुनीता, उपासना और अंजली को गाली गलौज कर परेशान करता रहता है। सोमवार सुबह वह अनायास बेटियों को गाली गलौज कर रहा था।
आरोप है चौबे लाल के विरोध करने पर उसने लात घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसको गंभीर चोटें आई है। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ब्रजेश करबारिया का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।