फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने किसी तरह पाया काबू

Sat, 25 Nov 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीवाई चिंतामणि रोड पर टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार को दोपहर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे यहां काम कर रहे लोगों में खलबली मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
टेंट के गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जार्जटाउन इलाके में स्थित टेंट हाउस गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पाकर पहुंची फायरब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


अहमद रूमानी पुत्र एमएस रूमानी का सीवाई चिंतामणि रोड पर टेंट गोदाम है। इसमें पुराने टेंट के सामान रखे हुए थे। शनिवार को दोपहर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे यहां काम कर रहे लोगों में खलबली मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पाकर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पानी खत्म होने के बाद दूसरी गाड़ी मंगाई गई। चार दमकल ने आग पर किसी तरह काबू पाया। जिसमें एक घंटे से अधिक समय लग गया। आग में टेंट हाउस में रखे सामान जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें