फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे: पिता के प्रति उमड़ा बच्चों का प्यार

Mon, 22 Jun 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News: हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी अभिन्न श्याम गुप्ता अपने पिता के साथ। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
रविवार को पूरे शहर में फादर्स डे की धूम रही। किसी ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ सेल्फी ली तो किसी ने मुंह मीठा कराया। बेटियां भी पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी पिता के साथ अनमोल पलों को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अपने बच्चों का स्नेह देखकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विभिन्न परिवारों के उल्लास में अमर उजाला भी सहभागी बना।  
विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण के दौर में पिता अपनी जान जोखिम में डालकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कोई परदेस में नौकरी कर पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है तो कोई शहर में ही कठिन परिस्थितियों से जूझकर उनकी देखभाल कर रहा है। रविवार को फादर्स डे पर पिता द्वारा किए जा रहे त्याग पर बच्चों ने उन्हें सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

किसी ने अपने पिता के पैर छुए तो किसी ने अपने पिता को केक खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। बेटों के साथ-साथ बेटियों ने अपने पिताओं के साथ सेल्फी ली और फोटो भेजकर अपनी खुशियों को अमर उजाला के साथ साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें