फूलपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां रिश्ते के चाचा ने ही बच्ची के साथ मुँह काला किया और घर बताने पर काट डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची जो गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है, आरोप है कि शुक्रवार रात पड़ोसी एक शादीशुदा युवक जो दो बच्चों का पिता भी है। उसने रिश्ते में भतीजी लगने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे कुछ रुपये देते हुए घर न बताने की बात कही और धमकी दी कि यदि घर बताओगी तो काट डालेंगे। डरी सहमी बच्ची ने दूसरे दिन अपनी मां को आप बीती सुनाई तो सनसनी फैल गई।
बात बढ़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने मामले की सूचना फूलपुर कोतवाली पुलिस को दी तो कोतवाली प्रभारी राजकिशोर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी युवक की तलाश में जुट गए। कोतवाली प्रभारी राजकिशोर का कहना है कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में दबिश दे रही है।
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गोधना तिराहे से पकड़ कर जेल भेज दिया है। मीरगंज थाना के एक गांव की महिला ने पुलिस को सूचना देकर बताया की 26 जुलाई की रात आठ बजे उनकी बेटी माचिस लेने दुकान पर जा रही थी। एक चक्की में तीन युवकों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को गोधना तिराहे से आरोपी दीपक चौरसिया को पकड़क जेल भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, इंद्राज विश्वकर्मा शामिल रहे।