करेली में दर्शन केलिए वाराणसी गए परिवार के घर से चोरों ने तीन लाख नगदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। रात को वापस आने पर घर का ताला टूटा देख परिवारवालों के होश उड़ गए। उन्होंने सूचना दी तो पुलिस पहुंची लेकिन जांच पड़ताल करने केबाद वापस चली गई। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि वह करेली के लाल कॉलोनी, करेलाबाग में परिवार समेत रहता है। 31 जुलाई को वह परिवार समेत दर्शन पूजन के लिए वाराणसी गया था। रात 2.30 बजे के करीब वापस आने पर घर का ताला टूटा देखा तो उनकेहोश उड़ गए। भीतर जाने पर आलमारियों के ताले टूटे मिले। साथ ही इनमें लाखों रुपये मूल्य के गहने और 2.5 से तीन लाख नगदी गायब थी। करेली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।