माघ मेले की तैयारियों को लेकर एसएसपी शलभ माथुर ने रविवार सुबह भ्रमण किया। इस दौरान एसपी सिटी, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। पुलिस ने सुरक्षा की व्यवस्था रणनीति तैयार की किस प्वाइंटर किसकी ड्यूटी रहेगी। कहां कितनी फोर्स तैनात की जाएगी। साथ मेला क्षेत्र में प्रवेश और निकलने की जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। ताकि हर आने-जाने वाले शख्स पर नजर रखी जा सके।
साथ ही मेला क्षेत्र में कहां-कहां सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। इस पर भी चर्चा की गई। ताकि मेला क्षेत्र में पहुंचे संदिग्धों के बारे में पता चल सके। इसके अलावा बीडीएस और एलआईयू की टीम ने झुग्गी-झोपड़ बस्ती और मेला क्षेत्र के दुकानदारों के बारे में जानकारी ली। वे कहां से आए और उनका मकसद दुकान लगाना ही है या कुछ और इस बारे में गहनता से पूछताछ हुई। बीडीएस टीम ने भी मेला क्षेत्र में घूमकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से मॉक ड्रिल भी की। इस मौके पर एसपी सिटी विपिन टाडा, सीओ मेला गणेश साहा, सीओ एलआईयू संजीव देशवाल समेत कई थानों की फोर्स, आरएएफ, पीएसी और बीडीएस भी साथ रही।
शहर में रविवार शाम चेकिंग के दौरान एसएसपी शलभ माथुर भी भ्रमण के लिए निकले। सुभाष चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के बाद पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़क वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवकों को पकड़कर थाने भेजा गया। होटलों, मॉल, शराब की दुकानों, होटलों में छानबीन की गई।