क्या बोले चिकित्सक
वर्तमान में कैंसर की समस्या काफी बढ़ी है। लोगों को पाइल्स और कैंसर में अंतर नहीं समझ में आता। ऐसे में चिकित्सकों को इस संबंध पूर्ण जानकारी होना बेहद जरुरी है। अगर शुरुआत में ही कैंसर का पता चल जाये, तो मरीज को समय रहते ठीक किया जा सकता है। - डॉ. कुशल मित्तल, प्रसिडेंट इलेक्ट, एसोसिएशन ऑफ कोलोरेक्टल सर्जन ऑफ इंडिया, मुम्बई।
बड़ी आंत के कैंसर से बचने के लिए खान-पान और नियमित दिनचर्या का होना बहुत जरुरी है। लोगों को चाहिए कि वह सुबह के समय व्यायाम जरुर करें। तीखी व चटपटी चीजें कम खाएं, खान में फाइबर जैसे टमाटर, ककड़ी, पालक चुकंदर जरुर लें। बेकरी की चीजें खाने से परहेज करें। पानी का शरीर में संतुलित मात्रा में होना जरुरी है। अगर कोई इंसान दिन में छह से सात बार यूरीन कर रहा है, तो वह स्वस्थ है। यह मायने नहीं रखता कि हमने दो लीटर पानी पिया कि चार लीटर पानी पिया। - डॉ. अतुल देश पांडेय, औरंगाबाद।