फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से केशरी देवी, पूर्व विधायक दीपक पटेल निष्कासित

Fri, 25 Aug 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज को बाहर करने के बाद बृहस्पतिवार को चार बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं केशरी देवी पटेल और उनके बेटे पूर्व विधायक दीपक पटेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार गौतम ने इसकी घोषणा कर मां-बेटे पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। कहा कि वे भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी को कमजोर कर रहे थे। वहीं केशरी देवी और दीपक ने बसपा सुप्रीमो पर धन उगाही का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पटेल परिवार पिछले 13 वर्षों से बसपा में था और स्थानीय स्तर पर पार्टी में इनकी मजबूत पैठ थी।  
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद से ही केशरी देवी पटेल और दीपक पटेल के खिलाफ बसपा में माहौल तैयार होने लगा। बसपा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार गौतम के मुताबिक मां-बेटा अनुशासनहीनता कर रहे थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मायावती तक पहुंची। जिलाध्यक्ष के मुताबिक कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के भी कई मामले सामने आए। 20 दिन पहले उन्हें लखनऊ भाजपा कार्यालय में देखा गया तो कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर केशरी देवी और दीपक को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

उधर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती को सिर्फ रुपये चाहिए। चुनाव बाद से ही उगाही जारी है, रकम न देने पर पार्टी से निकाला गया। पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि बीस-बीस लाख रुपये देने की मांग ऐसे की जाती है, जैसे किसी ने छापाखाना लगा रखा है। रुपये न देने और स्थानीय नेताओं के व्यक्तिगत हित बाधित होने के कारण बसपा से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि हम लोग जल्द अपनी बात सबके सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें