प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि एमएसएमई के निदेशक एवं अधिकारी लगातार भ्रामक तथ्य फैलाकर उद्यमियों को परेशान कर रहे हैं। उद्यमियों को नोटिस जारी कर भूखंड खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मोनेरको औद्योगिक अस्थान उद्यमी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सूक्ष्म लघु एवं उद्योग मंत्री राकेश सचान से सर्किट हाउस में मुलाकात कर समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि एमएसएमई के निदेशक एवं अधिकारी लगातार भ्रामक तथ्य फैलाकर उद्यमियों को परेशान कर रहे हैं। उद्यमियों को नोटिस जारी कर भूखंड खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सह आयुक्त ने मंत्री कोबताया कि सभी इकाइयां सही तरीके से चल रही हैं और निदेशक पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। मंत्री राकेश सचान ने सह आयुक्त को निर्देश दिया कि इस औद्योगिक क्षेत्र को राज्य सरकार के उद्योग विभाग को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तैयार करें। उद्यमियों को आश्वस्त किसी भी प्रकार की कोई अनुचित कार्रवाई नहीं की जाएगी। समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल सहित संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।