फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रिटायर्ड आईएएस के घर में सशस्त्र बदमाशों ने मचाया तांडव, बेटे को पीटा, विरोध पर की हवाई फायरिंग

Mon, 16 May 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रिटायर आईएएस अल्लापुर में रहते हैं। वह विशेष सचिव पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे के करीब उनका बेटा अरुण कुमार बाजार से सब्जी लेकर घर आ रहा था। दरवाजे के सामने ही अमित पासी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में रिटायर आईएएस के घर में घुसकर असलहाधारियों ने मारपीट की। घर में घुसे दबंगों ने उनके बेटे अरुण को पीटा और दहशत फैलाने के लिए फायर भी किया। महिलाओं से भी अभद्रता की। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन



रिटायर आईएएस अल्लापुर में रहते हैं। वह विशेष सचिव पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे के करीब उनका बेटा अरुण कुमार बाजार से सब्जी लेकर घर आ रहा था। दरवाजे के सामने ही अमित पासी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। बेटे ने गाड़ी हटाने को कहा तो अमित अपने भाई राजू, अरविंद व एक अज्ञात संग असलहा लेकर घर में घुस आया। साथ ही बेटे को पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए और कट्टे से फायर किया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को पकड़ा

यही नहीं महिलाओं से भी अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने व उनके परिवार ने किसी तरह कमरे के भीतर जाकर दरवाजा बंद किया, तब जाकर उनकी जान बच सकी। सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची। इस दौरान अन्य तो भाग निकले लेकिन अरविंद को पकड़ लिया गया। पुलिस उसे लेकर थाने आई और उधर रिटायर आईएएस ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जार्जटाउन एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो 


सट्टा संचालक बम के साथ गिरफ्तार
जार्जटाउन पुलिस ने नया गांव निवासी दिलीप पासी को चार बम के साथ गिरफ्तार किया है। जार्जटाउन एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि उस पर आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं और उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। जुआ और सट्टा संचालन में भी उसका नाम सामने आ चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें