आपत्तिजनक भाषण देने के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस पहले से ही मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारियों को सूचना मिली है कि उमर के नाम भी बड़ी संख्या में बेनामी संपत्ति है। स्थानीय प्रशासन के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने भी ब्यौरा इकट्ठा शुरू कर दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर की भी संपत्तियों की जांच करेगा। अधिकारियों ने अतीक के साथ उमर की भी संपत्तियों का ब्योरा लेना शुरू कर दिया है। इसमें नामी, बेनामी और ऐसी संपत्तियों को भी शामिल किया जाएगा, जो दूसरों के नाम से ली गई हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ दिन पहले ही अतीक और मुख्तार की संपत्तियों की जांच शुरू की थी। उनकी तीन तीन कंपनियों के बारे में पूरा ब्योरा इकट्ठा करने के बाद अतीक और मुख्तार से जेल में जाकर ईडी पूछताछ भी कर चुकी है। 27 और 28 अक्तूबर को अतीक से साबरमती जेल में पूछताछ की गई थी। अतीक से उसकी कंपनी एफ एंड ए एसोसिएट्स, इंफ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड और इंफ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के बारे में पूछताछ की गई।
इन कंपनियों से आए पैसों के बारे भी अतीक से सवाल किए गए थे, जिसका वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया था। इसी जांच के दौरान उमर की भी तमाम संपत्तियों के बारे में ईडी को पता चला था। अब अतीक के बेटे उमर की भी संपत्तियों की जांच की जाएगी। पता चला है कि उमर की तमाम संपत्तियां बेनामी हैं। कुछ संपत्तियों को उसने दूसरों के नाम पर लिया है। उसकी सभी संपत्तियां अब ईडी की जांच के दायरे में आ गई हैं।