फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक के कार्यालय में 74 लाख 62 हजार मिलने की जांच करेगी ईडी

Wed, 22 Mar 2023 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रवर्तन निदेशालय में अतीक के खिलाफ 2020 में ही दर्ज किया है मामला, अब तक अतीक की आठ करोड़ से अधिक संपत्ति अटैच हो चुकी हैप्रयागराज। अतीक के कार्यालय में 74 लाख 62 हजार मिलने के बाद ईडी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद के दफ्तर से बरामद असलहे और कैश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय में अतीक के खिलाफ 2020 में ही दर्ज किया है मामला, अब तक अतीक की आठ करोड़ से अधिक संपत्ति अटैच हो चुकी हैप्रयागराज। अतीक के कार्यालय में 74 लाख 62 हजार मिलने के बाद ईडी सक्रिय हो गई है। कार्यालय से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद जांच का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


ईडी ने अतीक के खिलाफ 2020 में मामला दर्ज किया था। इसके बाद अतीक और शाइस्ता के दस खातों और झूंसी में एक कोल्ड स्टोरेज को ईडी अटैच किया था। लगभग आठ करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से मामला शांत चल रहा था। अब ईडी ने अतीक की संपत्तियों की फिर से जांच का निर्णय लिया है।

अतीक के कार्यालय और गुर्गों से पुलिस ने 74 लाख 62 हजार नकद बरामद किया था। इसके अलावा पांच पिस्टल, पांच तमंचे और 112 कारतूस भी पुलिस को मिले थे। कार्यालय से इतनी रकम मिलने का साफ मतलब है कि अतीक के परिवार वालों को या तो किसी ने इतनी बड़ी रकम दी है या फिर यह रकम उसके परिवार या गुर्गों के पास थी। साफ है कि अतीक और गिरोह के खिलाफ तमाम कार्रवाई के बाद उसके आर्थिक साम्राज्य को एजेंसियां नहीं ढहा पाई थीं।

विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि घर से भागते समय शाइस्ता और असद ने मुंशी राकेश लाला और ड्राइवर कैश अहमद को जो रकम उपलब्ध कराई थी, वह करोड़ों में थी। सूत्र बताते हैं कि घटना वाली रात शूटरों को बड़ी बड़ी रकम मुहैया कराई गई ताकि वे कहीं भागकर ऐशोआराम से रह सकें। मतलब जो रकम मिली है, वह काफी कम है। अब ईडी ने जांच का निर्णय लिया है। जांच की जद में कार्यालय में मिली रकम के अलावा जो रकम शूटरों को दी गई है, वह भी शामिल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें