फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक गैंग की टीम-बी की बेनामी संपत्तियों की सूची फाइनल, माफिया के फाइनेंसर भी लिस्ट में

Wed, 22 Mar 2023 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर से कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। पीडीए ने इस बार तकरीबन 40 नामों की सूची तैयार की है। ये ऐसे लोग हैं जो अतीक एंड कंपनी के बैनर तले रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर से कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। पीडीए ने इस बार तकरीबन 40 नामों की सूची तैयार की है। ये ऐसे लोग हैं जो अतीक एंड कंपनी के बैनर तले रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। इन पर भी पीडीए शिकंजा कसने की तैयारी में है। एक हफ्ते के भीतर पीडीए इनके अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू कर देगा।

विज्ञापन


पीडीए में इन दिनों माफिया गैंग और उनके मददगारों की नामी-बेनामी संपत्तियों को खंगालने के लिए रात तक पसीना बहाया जा रहा है। अब तक की मशक्कत के बाद 40 लोगों के नाम सामने लाए गए हैं, जो पर्दे के पीछे रहते हुए अतीक गैंग के कालेधन को रियल स्टेट के कारोबार में लगाकर उसे सफेद करने में लगे हुए थे। नोटबंदी के बाद से अवैध धंधों से होने वाली उगाही की रकम को ठिकाने लगाने के लिए ऐसे लोगों की टीम-बी तैयार की गई थी, जो सफेदपोश हैं।

इन लोगों ने अपनी-अपनी कंपनियां बना रखी हैं, जिनमें अतीक की काली कमाई को एक नंबर में बनाने के लिए लगाया जाता है। ये लोग अपने नाम से रियल स्टेट का कारोबार करते थे और मुनाफा का बड़ा हिस्सा अतीक को एक नंबर में देते थे। जिससे कालेधन की चेन कहीं से पकड़ में न आए। अब इन्हीं कारोबारियों के नामों की लिस्ट पीडीए ने छांटी है। ऐसे लोग जो अचानक से रियल स्टेट के धंधे में उतरे और रातोंरात आगे बढ़ गए, इन सभी पर अब एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स की भी सूची फाइनल, संपत्तियों की जब्ती-ध्वस्तीकरण की होगी कार्रवाई

उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों पर सख्ती में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार अब माफिया के मददगारों पर भी शिकंजा कसने जा रही है। इसमें प्रयागराज विकास प्राधिकरण(पीडीए) ने 40 नामों की सूची तैयार की है। इसमें वह लोग हैं, जो अतीक एंड कंपनी की काली कमाई को रियल इस्टेट के कारोबार में खपा रहे हैं। इन पर पीडीए का चाबुक चलने वाला है। हफ्ते भर के भीतर अतीक के मददगारों की टीम-बी की चिह्नित की गई संपत्तियों को सील करने के साथ ही जब्ती और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

अतीक के मददगारों के रूप में परदे के पीछे से काम करने वाले ऐसे लोगों की संपत्तियां खंगालने के लिए इन दिनों पीडीए के अधिकारी -कर्मचारी दिन ही नहीं रात में भी पसीना बहा रहे हैं। मशक्कत के बाद अब तक 40 ऐसे लोगों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं, जो परदे के पीछे रहते हुए अतीक गिरोह के कालेधन को रियल एस्टेट के कारोबार में लगाने में जुटे हैं। नोटबंदी के बाद से गोरखधंधों से होने वाली उगाही की रकम को सही जगह इन्वेस्ट करने के लिए ऐसे लोगों की टीम-बी तैयार की गई थी, जो समाज में पूरी तरह से व्हाइट कॉलर दिखती है।
 
इन लोगों ने अपनी-अपनी कंपनियां बना रखी थीं। जिनमें अतीक की काली कमाई को एक नंबर में बनाने के लिए लगाया जाता था। ये लोग अपने नाम से रियल एस्टेट का कारोबार करते थे और मुनाफा का बड़ा हिस्सा अतीक को एक नंबर में पहुंचाते हैं। ताकि, कालेधन की चेन कहीं से पकड़ में न आने पाए। अब इन्हीं कारोबारियों के नामों की लिस्ट पीडीए ने तैयार की है। ऐसे लोग जो अचानक से रियल एस्टेट के धंधे में उतरे और रातोंरात आगे बढ़ गए, इन पर अब कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें