दो दशक बाद मिले तो खुशी से छलक पड़ीं आंखें
प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में रविवार को कला संकाय के 2002 बैच के स्नातक के छात्रों का पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया। दो दशक बाद पुराछात्र एक-दूसरे से मिले से खुशी से उनकी आंखें छलक पड़ीं। कोई कॉलेज की बिल्डिंग को निहारता रहा तो कोई क्लास में जाकर बैठ गया। सभी ने छात्र जीवन से जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा कीं।
छात्र जीवन के बाद कौन कहां गया और जीवन में क्या उपलब्धियां अर्जित कीं, इससे जुड़े अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया और जीवन में सफलता के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह में पुराछात्र एवं आईपीएस अजय साहनी, टैक्स कमिश्नर डॉ. जितेंद्र जयसवाल, एरिया ऑफिसर जीत लाल यादव, बीएसए रमाकांत सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र अग्रहरी, डॉ. राम सुभाष वर्मा, डॉ पूर्णेंदु त्रिपाठी, नीरू सिंह, वंदना तिवारी, अनुपमा पहाड़ी, पूनम, रंजना सिंह, विनीता मिश्रा, प्रीति रे आदि अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. एसडी चंद, सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ मरविन मेसी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पद्माकर मिश्र समेत डॉक्टर हरीशचंद्र जायसवाल, डॉ. लीटिसिया हरमिट, डॉ. लईक अहमद, डॉ. जेपी उपाध्याय, ईजे डेविड, रजिस्ट्रार डॉ. शिवभानु सिंह, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. ज्योतिका राय, डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. विवेक निगम, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरुणेय मिश्र एवं उमेश शुक्ला ने संचालन किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. संजय मसीह रहे।