घटना सोमवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। 100 नंबर पर सूचना मिली कि नशे में धुत दो युवक मैरी लूकस स्कूल के पास हंगामा कर रहे हैं। इस पर पीआरवी 84 नंबर की टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात दीवान भुवनेश ने युवकों को हंगामा करने से रोका तो उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी।
कर्नलगंज में नशे में धुत दो युवकों ने सरेआम सिपाही को पीट दिया। भागते वक्त उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की। महिला सिपाही से भी खींचतान की। किसी तरह दोनों को पकड़कर थाने ले जाया गया। लेकिन बाद में बिना कार्रवाई के ही उन्हें छोड़ दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इंस्पेक्टर मारपीट की बात से इंकार करते रहे जबकि घटना का वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन
घटना सोमवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। 100 नंबर पर सूचना मिली कि नशे में धुत दो युवक मैरी लूकस स्कूल के पास हंगामा कर रहे हैं। इस पर पीआरवी 84 नंबर की टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात दीवान भुवनेश ने युवकों को हंगामा करने से रोका तो उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट करने लगे। शोरगुल पर आसपास के लोग जुटने लगे तो दोनों भागने लगे। दीवान ने पकड़ने की कोशिश की तो उसकी वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की।
पीआरवी में ही तैनात महिला सिपाही ने बीचबचाव की कोशिश की तो उससे भी धक्कामुक्की और खींचतान की। पुलिसकर्मी किसी तरह दोनों को पकड़कर उनकी कार समेत थाने लाए। लेकिन बाद में बिना लिखापढ़ी के ही उन्हें छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें भुक्तभोगी दीवान दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश के दौरान यह कहता दिखाई पड़ता है कि उन्होंने उसे क्यों पीटा और वर्दी क्यों फाड़ी। चौंकाने वाली बात यह है कि मामले में कर्नलगंज इंस्पेक्टर सुरेश सिंह मारपीट की बात से इंकार करते रहे। उनका कहना है कि हंगामे की सूचना पर दोनों को थाने लाया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।