राजरूपपुर में घटना के बाद सड़क पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
हादसे में जान गंवाने वाले प्रदीप पटेल राजरूपपुर के निवासी थे और इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। स्थानीय निवासी अखिलेश पटेल ने बताया है कि प्रदीप किसी घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकले थे, तभी नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार से आकर उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में प्रदीप के अलावा करीब चार अन्य भी चपेट में आ गए। चारों को पहले निजी बाद में एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस दौरान दो कार, पांच बाइक और करीब आधा दर्जन ठेला बेकाबू कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।