फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr ak bansal murder case : डॉ. बंसल की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में नेपाल जाएगी पुलिस

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बंसल हत्याकांड में मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब बचे दो आरोपियों की तलाश में है। प्रतापगढ़ का अबरार मुल्ला और मकसूद काफी समय से फरार हैं। एसटीएफ और पुलिस ने उनके कई रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
Prayagraj News : Dr. AK Bansal file photo - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एके बंसल की हत्या करने वाले शूटरों मकसूद और अबरार की तलाश में पुलिस टीम नेपाल जाएगी। दरअसल अप्रैल में जब इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शूटर शोएब को गिरफ्तार किया था तो उसके बाद से ही अबरार और मकसूद फरार हो गए। अब आलोक सिन्हा के भी पकड़े जाने के बाद शूटरों को मालूम है कि पुलिस का पूरा ध्यान उन्हीं पर केंद्रित होगा। इसीलिए इस बात की संभावना जताई जा रही है कि दोनों कहीं नेपाल तो नहीं भाग निकले। उनकी तलाश में एक टीम जल्द ही नेपाल जाएगी। एक टीम को मुंबई भी भेजे जाने की योजना है।
विज्ञापन


बंसल हत्याकांड में मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब बचे दो आरोपियों की तलाश में है। प्रतापगढ़ का अबरार मुल्ला और मकसूद काफी समय से फरार हैं। एसटीएफ और पुलिस ने उनके कई रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। कई करीबी रिश्तेदारों के नंबर सर्विलांस पर भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शोएब के पकड़े जाने के बाद नेपाल भी जा सकते हैं। पुलिस की टीम जल्द ही नेपाल जाकर खोजबीन करेगी। एक टीम को मुंबई भी भेजे जाने की योजना है। इंस्पेक्टर कीडगंज सुनील बाजपेई ने बताया कि पुलिस दोनों की गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास कर रही है। जहां भी आवश्यकता पड़ेगी पुलिस टीम को भेजा जाएगा।

यासिर की हो चुकी हत्या, चार आरोपी जेल में
पुलिस अब तक मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा और शूटर शोएब को गिरफ्तार कर चुकी है। दिलीप मिश्रा और अख्तर कटरा जेल में हैं। एक और शूटर यासिर की हत्या हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें