फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अशोक बाजपेई के बंगले की दीवार तोड़कर मरा कुत्ता फेंका, एफआईआर 

Wed, 17 Nov 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा नेता अशोक बाजपेई के मिंटो पार्क के सामने वाले बंगले के पीछे की दीवार तोड़कर किसी ने मरा कुत्ता फेंक दिया। हफ्ते भर पहले हुई इस घटना के बाद जब बंगले के कर्मचारियों ने पीछे दलित बस्ती में पूछताछ की तो उन लोगों ने धमकाया। बाजपेई ने पीछे रहने वाले दलित बस्ती के बाशिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
भाजपा नेता अशोक बाजपेई इन दिनों मिंटो पार्क के सामने स्थित बंगले में रहते हैं। पीछे बड़ी दलित बस्ती है। कुछ दिन पहले उनके बंगले की पीछे की दीवार का कुछ हिस्सा तोड़कर अंदर मरा कुत्ता फेंक दिया। सुबह जब कर्मचारियों ने देखा तो उन्होंने पीछे बस्ती में रहने वालों से पूछताछ की। किसी ने कुछ नहीं बताया। कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और धमकी दी।

इसके बाद अशोक बाजपेई ने कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीछे बस्ती में रहने वालों से उन्हें जान माल का खतरा है। इंस्पेक्टर रमेश चौबे ने बताया कि बस्ती के कई लोगों से पूछताछ की गई है। कोई भी घटना स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें