फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार हुआ ध्रुव हेलीकॉप्टर, दिवाली बाद होगी डिलीवरी

Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
ध्रुव हेलिकॉप्टर
विज्ञापन
नैनी स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की सहायक संस्था नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड (एनएएल) ने सेना के उपयोग में आने वाले ध्रुव हेलीकॉप्टर का पहला ढांचा तैयार कर लिया है। इसकी डिलीवरी दिवाली बाद किए जाने की तैयारी एनएएल ने की है। महज तीन माह में ही एनएएल ने उन कर्मचारियों से ध्रुव हेलीकॉप्टर का ढांचा तैयार करवाया है जो पूर्व में वर्षों से बंद पड़ी हिंदुस्तान केबिल्स लिमिटेड (एचसीएल) के कर्मचारी थे। विशेष ट्रेनिंग के बाद इन कर्मचारियों ने ध्रुव हेलीकॉप्टर का ढांचा तैयार कर एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष फरवरी में ही एचएएल ने एचसीएल का अधिग्रहण किया था। तमाम कागजी कोरम पूरा करने और खंडहर में तब्दील हो चुकी एचसीएल का जीर्णोद्धार करने के बाद कंपनी यहां पिछले कुछ माह से लूम ही बना रही थी। 23 मार्च 2018 को इसकी पहली डिलीवरी भी की गई।  इसके बाद जुलाई माह से यहां ध्रुव हेलीकॉप्टर के ढांचा का निर्माण कार्य शुरू किया गया। एचएएल को 73 ध्रुव हेलीकॉप्टर के निर्माण का आर्डर मिला है। अब एनईएल में पहला ढांचा तैयार कर दिया गया है। इसकी डिलीवरी दिवाली बाद की जाएगी। पहले निर्माण के बाद अब यहां दोगुनी गति से ध्रुव हेलीकॉप्टर के ढांचे का निर्माण कार्य शुरू होगा। एनएएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रजनीकांत मिश्र भी इसे एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उन्होंने बताया कि पहला ढांचा तैयार कर लिया गया है। इसे अब दिवाली बाद बंगलूरू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें