फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे राहुल गांधी के पोस्टर, लिखा- हिंदू-मुसलमान नहीं, मोहब्बत की दुकान

Sat, 20 Jul 2024 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर नाम और पहचान लिखे जाने के योगी सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेसियों ने दुकानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। जिस पर लिखा है मोहब्बत की दुकान नो हिंदू-मुसलमान। पोस्टर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फोटो भी लगी है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांग्रेसियों ने चिपकाए मोहब्बत की दुकान लिखा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान पर नाम और पहचान लिखे जाने का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने जगह-जगह मोहब्बत की दुकान का पोस्टर चस्पा किए हैं।पोस्टर में लिखा है मोहब्बत की दुकान, नो हिंदू-मुसलमान। पोस्टर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फोटो लगी हुई है।

विज्ञापन





कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व अब्दुल कलाम आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। यह देश की गंगा जमुनी तहजीब की संस्कृति के खिलाफ है। देश में मोहब्बत भाईचारा एकता की बात होनी चाहिए न कि हिंदू और मुसलमान को अलग करने की बात करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार का यह आदेश देश को बांटने का कार्य कर रहा है। यह गलत है। यह अध्यादेश वापस होना चाहिए। मुस्लिम भाई कावड़ियों पर यात्रा में फूलों की वर्षा करते हैं। पानी शरबत लंगर करके उनका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें