प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस के मौके पर बुधवार को प्रधान डाकघर सिविल लाइंस से रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को बचत योजनाओं के साथ पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
प्रवर अधीक्षक डाक घर (एसएसपी) संजय डी अखाड़े के संयोजकत्व में डाक कर्मचारियों के साथ निकाली गई रैली जीपीओ से पत्थर गिरजाघर, इंदिरा भवन, सुभाष चौराहा से एसपी मार्ग से हॉट स्टफ क्रासिंग से एल्गिन रोड होते हुए एजी आफिस के रास्ते प्रधान डाक घर पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग डाक विभाग योजनाओं पर आधारित स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए थे। लोगों को जानकारी दी साथ स्वच्छताएपर्यावरण एवं जलं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया ।
रैली में सीनियर पोस्ट मास्टर आरडी सिंह, एसके गुप्ता, एसबी यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, मनीष सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, गुलाब प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, पीएन दुबे, प्रमोद राय, सुभद्रा अग्रवाल, शीरत दुबे, अंजलि मौर्य, इंदु समेत आदि शामिल रहे।