फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे कत्ल की सुपारी दी, उसी ने मार डाला

Thu, 09 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सरायममरेज इलाके के मोबाइल शॉप संचालक विशाल मौर्या के अपहरण और हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रतापगढ़ के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पता चला कि विशाल एक लड़की से इकतरफा प्रेम करता था जिसकी शादी प्रतापगढ़ में हो गई थी। उसके पति की हत्या के लिए विशाल ने एक युवक को सुपारी दी थी। मगर सुपारी लेने वाले युवक ने उल्टे विशाल को ही प्रतापगढ़ बुलाकर मार डाला और नगदी-चेन लूटकर उसकी लाश नहर में ठिकाने लगा दी थी।
विज्ञापन


सरायममरेज में बेला खास गांव निवासी लालबहादुर मौर्या के तीन पुत्रों में 22 वर्षीय विशाल सबसे छोटा था। उसने बेला खास चौराहे पर मोबाइल शॉप खोल रखी थी। वह 22 जुलाई 2016 की शाम घर से निकलने के बाद लापता हो गया। 26 जुलाई को पिता ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। मामले की जांच होती रही। छानबीन के दौरान एक मोबाइल नंबर के सर्विलांस से मामले में प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके में पूरे बसावन गांव के सौरभ सिंह उर्फ कुलदीप का नाम सामने आया। उसे बुधवार को सरायममरेज पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि विशाल की हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष पीके राय के मुताबिक, गिरफ्तार सौरभ से पूछताछ में जानकारी मिली कि विशाल अपने ही गांव की एक लड़की से इकतरफा प्यार करता था। पिछले साल उसका ब्याह प्रतापगढ़ में कर दिया गया था। इकतरफा प्रेम के जुनून में विशाल ने लड़की के पति का कत्ल कराने की ठान ली। लड़की की शादी के कुछ ही समय बाद उसका परिचय प्रतापगढ़ के सौरभ से हुआ। वह विशाल के घर के पास अपनी ननिहाल आता था। विशाल ने सौरभ से अपनी प्रेमिका के पति के कत्ल की बात की तो उसने हामी भर दी।

सौरभ ने विशाल से धीरे-धीरे 32 हजार रुपये ले लिए लेकिन कत्ल नहीं किया। ऐसे में विशाल उस पर दबाव बनाने लगा। अक्सर उसे फोन पर अपशब्द भी कह देता कि पैसे लिए लेकिन काम नहीं किया। परेशान होकर सौरभ ने 22 जुलाई 2016 की रात विशाल को प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ इलाके में बुलाया जहां उसके फूफा रहते हैं। वह विशाल को रात में खनवारी नहर किनारे ले गया। वहां बीयर पीने के दौरान ही अचानक गोली मारकर विशाल मौर्य की हत्या कर दी। साथ ही 13 हजार 500 रुपये और सोने की चेन लूट ली। फिर अपने फूफा के ड्राइवर अशोक सरोज की मदद से गमछे में ईंट-पत्थर और बालू भरी बोरी बांधकर शव को नहर में धकेल दिया। विशाल की बाइक को बेच नहीं सके तो उसे सोरांव में रामलीला मैदान पर छोड़ दिया जहां से पुलिस ने लावारिस के तौर पर कब्जे में लिया था। पुलिस ने सौरभ की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया। दूसरा आरोपी अशोक सरोज फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें