फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हप्पू के गुर्गो ने पुलिस अभिरक्षा में गवाह बाप-बेटे को दी जान की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गवाह सत्यपाल के दो बेटों की पहले की हत्या
विज्ञापन

बागपत। बावली गांव में दो साल पहले दो भाइयों की गोलियों से भूनकर हुई हत्या के मामले में गवाही देने पहुंचे बाप-बेटे के साथ जेल से आए चार आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा गाली-गलौज कर हाथापाई की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी। आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू के गुर्गे हैं। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
बावली गांव में करीब दो साल पहले दो भाई राजकुमार और जयवीर उर्फ जोनी की रंजिश के चलते गोलियों से भूनकर हत्या की। बड़ौत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ । इस मामले में बड़ौत थाने का हिस्ट्रीशीटर अजीत उर्फ हप्पू फरार चल रहा है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अन्य आरोपी जेल जा चुके हैं। इस मामले में मृतक के पिता सत्यपाल सिंह और भाई राजीव बुधवार को कोर्ट में गवाही देने के लिए पहुंचे। जेल से आए चार आरोपी पेशी पर आए। गवाह सत्यपाल सिंह और राजीव का कचहरी परिसर में आमना-सामना हो गया। राजीव के मुताबिक उसी समय आरोपियों ने गाली-गलौज कर हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। इससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरआई राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। बाद में आरोपियों की कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में गवाही हुई। इस मामले में कोतवाली पर आरोपी रवि, विकास, प्रवेश उर्फ हैप्पी और बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कचहरी में कई बार हो चुका है झगड़ा
बागपत। कचहरी में झगड़े का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कई बार मारपीट हो चुकी है। हवालात में पिछले दिनों नुकीली चम्मच से हमला कर बंदी को दूसरे बंदी ने घायल कर दिया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें