फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल पुलिस ने संगम में डूबने से बचाया परिवार

Mon, 28 Aug 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जल पुलिस ने रविवार को संगम घाट पर स्नान को आए परिवार को डूबने से बचा लिया। महबा नैनी निवासी मोहन सिंह का परिवार स्नान के लिए संगम पर आया था। परिवार की एक महिला टिंकी सिंह डूब रही थी, उसे बचान के लिए परिवार के अन्य सदस्यों में संगीता सिंह, आकाश सिंह और रुचि ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और यह सब डूबने लगे।
विज्ञापन


उसी समय जल पुलिस के सिपाही दीपक सिंह ने मोटर वोट को आगे बढ़ाया और अपने साथियों से साथ इन सभी को पकड़कर वोट में बैठा लिया। ऐसा करके उन्होंने मोहन सिंह के परिवार के तीन सदस्यों को नदी में डूबने से बूचा लिया। दूसरी ओर जल पुलिस और गोताखोरों की टीम को कीडगंज के सुमित सिंह और विकास सिंह के शवों का पता नहीं चल सका। ये दोनों तीसरे अन्य साथी के साथ शुक्रवार को नहाते समय डूब गए थे। इनमें से एक अन्य युवक शशांक यादव के शव को गोताखोरों की टीम ने निकाल लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें