फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से बात कराने को कहा तो कर दिया कत्ल

Thu, 09 Jul 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार (ब्यूरो)। नवाबगंज इलाके में हुए सुमित हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसके दोस्त और मामले में नामजद आरोपी अजय उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया तो हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई। पकड़े गए आरोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि हत्या के पीछे उसकी प्रेमिका थी। सुमित ने अजय से उसकी प्रेमिका से फोन पर बात कराने की जिद की। यहां तक की अजय से कहा कि अपनी प्रेमिका से मिलने न जाकर उसे ही यहां बुला लो। अजय इस बात से इतना नाराज हो गया कि उसने सुमित को सबक सिखाने की ठान ली।
विज्ञापन

 
27 जून की रात साजिश के तहत अजय धनाराम का पूरा मोहरब निवासी सुमित को गांव से दो सौ मीटर दूर नाले के पास ले गया। वहां अजय ने डंडे से सुमित के सिर पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटने के बाद सिर में तमंचे से गोली मारकर भाग निकला। जब सुमित देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खोजबीन करने लगे। सुमित नाले के पास खून से लथपथ मिला। घरवाले उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ताज्जुब की बात यह रही कि डॉक्टरों को यह नहीं पता चल सका कि सुमित के सिर में गोली फंसी हुई थी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई।

वहीं सुमित को बुलाकर ले जाने वाले पड़ोसी गांव भीटी पट्टी रजई के अजय उर्फ राहुल की गतिविधियां संदिग्ध थीं। सुमित के घरवालों को उस पर शक था, जिसके आधार पर उन्होंने उसके खिलाफ तहरीर दी। एसओ नवाबगंज रामआशीष उपाध्याय ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर से कुछ दूर पर स्थित पुलिया से तमंचा भी बरामद कर लिया। एसओ ने बताया कि दोस्त की प्रेमिका से बात करने के चक्कर में सुमित का कत्ल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें