फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
हाईकोर्ट के पास शुक्रवार रात बेकाबू डंपर ने बाइक सवार सत्य प्रकाश सिंह (27) को कुचल दिया। टक्कर के बाद बाइक से छिटकने के बाद वह डंपर के नीचे आ गए। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उधर से गुजर रहे एक दरोगा खून से लथपथ सत्य प्रकाश को कॉल्विन ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। 
विज्ञापन

सुल्तानपुर में शेखपुरा सूरपुर के सत्य प्रकाश सिंह एक हिंदी दैनिक के प्रसार विभाग में नौकरी क रते थे। वह शुक्रवार रात दफ्तर से निकलकर सुलेम सराय धूमनगंज स्थित कमरे पर जा रहे थे। हाईकोर्ट के पास बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्क र मार दी। टक्कर लगते ही सत्य प्रकाश बाइक से छिटक कर गिरे और डंपर के नीचे आ गए। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जुट गई। उधर से गुजर रहे शाहगंज थाने में तैनात दरोगा कृष्ण मुरारी यादव की नजर पड़ी तो स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ सत्य प्रकाश को कॉल्विन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्य प्रकाश के पास मिले आईकार्ड से हादसे की खबर दफ्तर पहुंची तो लोग सन्न रह गए। सत्य प्रकाश की मौत से घर में कोहराम मचा है। सत्य प्रकाश की मां गायत्री का रोकर बुरा हाल है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें