फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बाइक समेत दो गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कैंट थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद की है।इन बदमाशों ने कुबूला कि वे हाईकोर्ट के आसपास समेत शहर के दूसरे स्थानों से बाइक चुराने के बाद नकली नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी विपिन टांडा ने बताया कि थानाध्यक्ष कैंट बृजेश द्विवेदी ने मंगलवार को कहार गल्ला रेलवे लाइन के करीब मंदिर के पास झाड़ी में दो वाहन चोरों को पकड़ा तो वहां छह बाइक मिली। पकड़े गए बदमाशों में कौशाम्बी जनपद में हिसामबाद गांव का दिलीप त्रिपाठी तथा पाली उपहार गांव का त्रिवेणी कुमार मिश्रा उर्फ लाला है। उन दोनों ने कुबूला कि हाईकोर्ट के बाहर तथा शहर में दूसरे स्थानों से बाइक चुराने के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर औने-पौने दाम पर लोगों को बेचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें