फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाए पौने दो लाख के मोबाइल हैंडसेट

Sat, 24 Mar 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना खुल्दाबाद के बेनीगंज मोहल्ले में एक मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर करीब पौने दो लाख रुपए के मोबाइल हैंडसेट उड़ा दिए। इनमें कई महंगे ब्रांड के मोबाइल हैंडसेट भी शामिल थे। चोरी का पता चलते ही दुकानदार के होश फाख्ता हो गए। उसने खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


राजरुपपुर निवासी शशिभूषण सिंह की बेनीगंज के कुशवाहा मार्केट में श्याम मोबाइल ट्रेडर्स नाम से मोबाइल फोन एवं उपकरणों की दुकान है। शशिभूषण के अनुसार शनिवार को मकान मालिक ने घटना की सूचना दी। तुरंत वह भी मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर देखने से पता चला कि चोर दुकान की पिछली दीवार में करीब एक फुट गोलाई में सेंध काटकर भीतर घुसे। सेंध देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि चोरी में किसी बच्चे का भी इस्तेमाल किया गया है। दुकानदार के मुताबिक 15 स्मार्ट फोन, 13 फीचर फोन के अलावा गल्ले में रखी नकदी भी उठा ले गए। लैपटॉप के बैग से तमाम जरुरी कागजात भी नष्ट कर दिए गए। घटना की जानकारी होने के बाद दुकानदार ने खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें