फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह अधिवक्ता के घर पहुंचा था हत्यारा!

Fri, 11 May 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की हत्या में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दो संदिग्धों पर शक जताया जा रहा है। घरवालों का कहना है कि इनमें से एक सुबह राजेश से मिलने उनके घर पहुंचा था। राजेश से मिलने के बाद वह निकल गया और कुछ देर बाद ही उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

जिस जगह अधिवक्ता राजेश की हत्या हुई, उसके ठीक सामने उदिशा के नाम से टीवीएस बाइक की एजेंसी है। बाइक एजेंसी के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें वारदात को अंजाम देकर भागते वक्त दो युवकों की तस्वीर कैद हुई है। एक बदमाश पीछे बैठा था जबकि दूसरा बदमाश बाइक चला रहा था। दोनों काली रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से साफ है कि बाइक चला रहे बदमाश ने लाल रंग की फुल बांह वाली टीशर्ट पहन रखी थी। दूसरा बदमाश फुल बांह की चेकदार शर्ट पहने हुआ था लेकिन, उसने अपनी बांह मोड़ रखी थी। वकील की हत्या के कुछ देर बाद ही यह फुटेज वायरल हो गई। उधर, जब पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक अधिवक्ता के भाई बृजेश व अन्य रिश्तेदारों ने इस फुटेज को देखा तो वह चौंक गए। उनका कहना था कि बाइक चला रहा बदमाश सुबह राजेश से मिलने उनके घर पहुंचा था।
विज्ञापन


यह सुनते ही पुलिस अफसरों का भी माथा ठनक गया। भाई और रिश्तेदारों ने बताया कि सुबह राजेश कचहरी जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान फुटेज में लाल रंग की टीशर्ट पहने दिख रहा युवक राजेश से मिलने उनके घर पहुंचा। हालांकि राजेश से मिलने के बाद जल्द ही वह चला गया और कुछ देर बाद ही राजेश की हत्या कर दी गई। घरवालों का कहना है कि उन्होंने उस युवक को पहले कभी नहीं देखा था। रिश्तेदारों का भी कहना था कि उन्होंने उस युवक को पहले कभी मोहल्ले में नहीं देखा। पुलिस अब युवक की शिनाख्त में जुटी है। इस बारे में सीओ आलोक मिश्रा का कहना है कि घरवालों की ओर से इस तरह की जानकारी मिली है। बताया गया है कि फुटेज में दिखने वाले बदमाश से मिलते-जुलते हुलिया वाला युवक सुबह राजेश से मिलने उनके घर पहुंचा था। पुलिस इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से एक और चौंकाने वाली बात पता चली है। दरअसल, बाइक चला रहे बदमाश ने अपने पीठ पर एक काले रंग का बैग लाद रखा था। माना जा रहा है कि अधिवक्ता राजेश पर गोली पीछे बैठे बदमाश ने चलाई। खास बात यह कि उसने असलहा बैग में रखा था। वारदात से ठीक पहले के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश असलहा हाथ से पकड़े हुआ था लेकिन वह उसे बैग में रखे हुआ था। इससे माना जा रहा है कि हत्यारे बेहद प्रोफेशनल थे। उन्हें पता था कि कमर में या फिर हाथ में रखने पर वारदात को अंजाम देने में परेशानी होगी। कमर में उसने इसलिए असलहा नहीं खोंसा क्योंकि गोली चलाने के लिए उसे असलहा हाथ में लेना होगा और इसमें टाइमिंग गड़बड़ भी हो सकती है। हाथ में असलहा लेकर चलने पर पकड़े जाने का डर था। गोली मारने के बाद उसने फिर से असलहा बैग में रखा और इसके बाद दोनों भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें