फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के शूटरों ने हत्या को दिया अंजाम ?

Fri, 11 May 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव को गोली मारने वाले शार्प शूटर कितने शातिर और पेशेवर थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शूट करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और आराम से निकल गए। तीन दिन पहले भी फूलपुर में शार्प शूटरों ने बेहद नजदीक से भाजपा नेता को गोली मार दी थी। जिले में शार्प शूटरों ने कहर बरपा दिया है। दोनों ही मामलों में उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव सुबह घर से निकले। उन्हें मनमोहन पार्क जैसे भीड़ भाड़ वाले चौराहे पर गोली मार दी गई। इस चौराहे पर हर वक्त 100 से अधिक लोग मौजूद रहते हैं। बाइक सवार दो युवक राजेश का पीछा काफी दूर से कर रहे थे। दोनों युवक कम उम्र के हैं। गाड़ी चलाने वाले शूटर ने पीठ पर छात्रों जैसा बैग टांग रखा था। संभवत: उसी में हथियार रखा हुआ था। मनमोहन पार्क के पास शूटरों ने राजेश की गाड़ी को ओवरटेक किया। इतनी ही देर में उनकी कनपटी पर चलते-चलते गोली मार दी। शूटरों को अपने निशाने पर इतना यकीन था कि उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। तीन दिन पहले कुछ इसी तरह की घटना को फूलपुर में रात में अंजाम दिया गया था, जब भाजपा नेता पवन केसरी को शूटरों ने गोली मार दी थी। उस मामले में भी पेशेवर शूटरों ने कत्ल को कुछ इस तरह अंजाम दिया कि आगे गाड़ी चला रहे आरिफ को चोट नहीं आई।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वांचल के तमाम शूटर इलाहाबाद के हॉस्टलों तथा अन्य इलाकों में शरण पाते हैं। कम उम्र का होने के कारण वे छात्रों के बीच घुले मिले रहते हैं। शूटर का कोई खास गिरोह तो होता नहीं, इसलिए इन्हें पकड़ पाना बेहद मुश्किल होता है। शातिर लोग कम उम्र के इन्हीं शूटरों से बेहद कम पैसों में काम करा लेते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद वे तुरंत अपना ठिकाना बदलकर दूसरी जगह रहने लगते हैं। कुछ शूटर बड़े लोगों की हत्या में पकड़े जाने के बाद बड़ा नाम बन जाते हैं तो वे खुद कुछ नहीं करते। नए लड़कों की एक पौध तैयार कर लेते हैं। हत्या का ठेका लेकर नए लड़कों से वारदात को अंजाम दिला देते हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि शूटरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनकी फोटो मिल गई है। गाड़ी नंबर के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


कई सीसीटीवी फुटेज में दिखे, पहचानता कोई नहीं
इलाहाबाद। मनमोहन पार्क पर कई जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं। लगभग सभी में हत्यारे शूटरों की फुटेज आई है। एसएसपी ने फुटेज और फोटो जारी भी किया है लेकिन देर शाम तक उन्हें पहचानने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें