फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आई युवती से पूर्व पति ने की छेड़खानी

Mon, 16 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में शामिल होने आई युवती के साथ उसके पूर्व पति ने सिविल लाइंस में होटल हर्ष के सामने छेड़खानी की। आरोप है कि पूर्व पति ने उसका हाथ पकड़कर घसीटा और मारपीट की। शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में रविवार रात छेड़खानी, पीटने, जान से मारने की धमकी देने की धाराआें में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


युवती रामपुर की रहने वाली है। उसकी शादी मुुरादाबाद के मखनिया मसजिद के रहने वाले कबिश अली से हुई थी। शादी के बाद युवती का चित्रकूट में सहायक अध्यापक के पद पर चयन हो गया। वह चित्रकूट में रहने लगी थी। उसी के बाद से उसकी कबिश से दूरियां बढ़ने लगीं। खटास इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तलाक हो गया। इसी बीच युवती ने चित्रकूट की एक सहेली के भाई से शादी कर ली। युवती रविवार को पवन एक्सप्रेस से इलाहाबाद प्रवक्ता परीक्षा देने आई थी।

 आरोप है कि वह होटल हर्ष के पास रिक्शे से पहुंची थी कि उसका पूर्व पति कबिश अली सामने आ गया। उसने उसे रोक लिया और रिक्शे से खींचकर उतार लिया। उसने हाथ पकड़कर घसीटा और थप्पड़ भी मारे। घटना दोपहर की है। इसके बाद कबिश जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। युवती अपने वकील के पास पहुंची और पूरा मामला बताया। शाम को उसने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी। देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना सिविल लाइंस चौकी प्रभारी इंदल यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें