फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया नर्स से रेप

Mon, 02 Nov 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर पर शहर के एक अस्पताल में तैनात नर्स को शराब पिलाकर रेप करने का आरोप लगा है। नर्स का आरोप है कि इस जूनियर डॉक्टर ने उसे शादी करने का झांसा देकर एसआरएन अस्पताल के कमरे में लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। मगर पढ़ाई पूरी होने के बाद डॉक्टर उसे छोड़कर चला गया। डॉक्टर के माता-पिता और बहन ने भी हाथरस से आकर उसे भरोसा दिया था कि शादी कराएंगे मगर बाद वे भी मुकर गए। नर्स की शिकायत पर कोतवाली में डॉक्टर और उसके परिजनों के खिलाफ केस लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए सुबूतों और तथ्यों के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह नर्स मूल रूप से बलिया जनपद की रहने वाली है। वह शहर के एक अस्पताल में कार्यरत है। उसने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर हाथरस के पिलखरा इलाके में रहने वाले डॉ.सुनील कुमार के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया। नर्स ने बताया कि 2013 में डॉ.सुनील कुमार मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रहा था। वह एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टर था।
विज्ञापन


2013 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात डॉ.सुनील से हुई। आरोप है कि सुनील ने उसे शराब में नींद गोलियां मिला पिला दीं। वह होश खो बैठी तो उसे एसआरएन अस्पताल के कमरा नंबर 325 में ले जाकर रेप किया। वह पुलिस में शिकायत करने जाने लगी तो सुनील ने उसे झांसा दिया कि पीजी के बाद वह उससे शादी कर लेगा। सुनील के माता-पिता और भाई-बहन ने भी उसे आश्वासन दिया कि वह सुनील के खिलाफ शिकायत नहीं करे। वे उन दोनों का ब्याह करा देंगे।

नर्स के मुताबिक, उसने सुनील और उसके परिजनों पर भरोसा कर लिया। वह सुनील के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। मगर सुनील धोखेबाज निकला। अगस्त 2014 में पीजी का कोर्स पूरा होने के बाद सुनील यहां से चला गया। उसने अपना मोबाइल नंबर भी ऑफ कर दिया। उसने काफी कोशिश की लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। वह हाथरस में सुनील के घर गई तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। नर्स की ओर से कोतवाली में डॉ.सुनील के खिलाफ रेप का नामजद मुकदमा लिखा गया जिसमें उसके परिजनों पर भी आपराधिक साजिश का इल्जाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें