फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Mon, 02 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और कार पूरी तरह से जल चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दुल्हेड़ा निवासी प्रवीण अपनी डस्टर कार में अपनी पत्नी सुनीता, बेटी सिमरण के साथ दुल्हेड़ा से अपनी सुसराल में जा रहा था। जब बेरी के भागलपुरी चौक के पास पहुंचा तो फल लेने के लिए गाड़ी रोकी और रेहड़ी पर चले गए और आकर देखा तो बोनट से धुआं उठ रहा था, इसके पहले कि वह कुछ समझ पाते कार में आग लग गई।
विज्ञापन


35 मिनट देर से पहुंची दमकल गाड़ी
गाड़ी मालिक द्वारा आग की सूचना फायर ब्रिगेड को तुरंत दे दी गई थी लेकिन  मौके पर 35 मिनट बाद पहुंची, तब तक गाड़ी जल चुकी थी। बेरी को उपमंडल का दर्जा मिले करीब 6 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन जब भी कोई आगजनी की घटना होती है तो दमकल गाड़ी झज्जर, बहादुरगढ़ से बुलानी पड़ती है। तब तक सारा समान राख हो जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें