फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Sat, 15 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर बिजली विभाग के लाइनमैन का शव पाए जाने से खलबली मच गई। देर रात को किसी ने फोन कर लाइनमैन को घर से बुलाया था। दूसरे दिन उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे परिजनाें ने हबूसा मोड़ विद्युत उपकेंद्र के सामने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। परिजन लाइनमैन के हत्या की बात पर अड़े हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर किसी तरह परिजनों को समझाकर शव को जीटी रोड से हटवाकर चक्काजाम समाप्त कराया। तब जाकर पास के घाट पर शव को अंतिम संस्कार किया गया। जाम के कारण इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव निवासी रामकृपाल बिंद का 22 वर्षीय बेटा संजय कुमार बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। इन दिनों वह हनुमानगंज के कोटवां विद्युत उपकेंद्र पर तैनात था। गुरुवार की रात तकरीबन आठ बजे वह जगबंधनपुर गांव स्थित ससुराल से घर लौटा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन करने के बाद संजय ने मां कंसा देवी से कहा कि अभी वह कहीं जा रहा है। थोड़ी देर में घर लौट आएगा। रातभर वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। सुबह परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कई बार कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसी बीच परिजनाें को जानकारी हुई कि हबूसा मोड़ 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के पीछे सीहीपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे तो लाइनमैन का शव देख सन्न रह गए। संजय के सिर पर गंभीर चोट थी। साथ ही कपड़े पर ईंट के भट्ठे की राख लगी हुई थी। सूचना पर एसओ संतोष कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया।

संजय के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का बात कही। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों ने हबूसा मोड़ विद्युत उपकेंद्र के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बावजूद परिजन मौके पर डॉग स्कवायड एवं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर तकरीबन दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। जाम के कारण इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे पर यातायात ठप रहा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। संजय तीन भाईयों में सबसे छोटा था। सालभर पहले उसका विवाह आशा देवी के साथ हुआ था। लाइनमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें