फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में वकील पर छोड़ा हाथ, धुनाई और हवालात

Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद। भरी कचहरी में शुक्रवार दोपहर एक युवक को वकील पर हाथ छोड़ने की भूल करना महंगा पड़ गया। वकील की पिटाई होते देख वकीलों का समूह उस पर टूट पड़ा। जमकर धुनाई के बाद उसे कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया। वकील की तहरीर पर उसके खिलाफ लूट, मारपीट,जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जिला कचहरी परिसर में वकील विकास शुक्ला से कीडगंज का शान अहमद किसी मामले को लेकर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया। शान अहमद ने वकील पर हाथ छोड़ दिया। कचहरी परिसर में साथी को पिटते देख दर्जनों वकील दौड़े। हमलावर युवक को घेर लिया और उसकी धुनाई कर दी। विकास का आरोप है कि शान अहमद उन्हें एक मामले में पैरवी न करने की धमकी दे रहा था। उसने जेब रखी नगदी और एटीएम समेत अन्य भी छीन लिया था। जमकर धुनाई के बाद उसे कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज एस एन त्रिपाठी ने बताया कि वकील विकास शुक्ला की तहरीर पर आरोपी शान अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वकील और आरोपी एक ही मोहल्ले के है। विकास विपक्षी के वकील हैं। शान अहमद दूसरे पक्ष की तरफ से बात करने गया था और हमला कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें