फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम कर रहे मजदूर को मार दी गोली

Sun, 07 Dec 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जगतपुर (ब्यूरो)। उतरांव इलाके के सलेमपुर में शनिवार दोपहर एक मजदूर को रहस्यमय परिस्थितियों में पीठ पर गोली लग गई। उसे शहर में एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया। गोली किसने मारी? क्यों मारी? यह पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव का केदार कुशवाहा (48) शनिवार को अपने घर के निकट एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था।

 दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह एकाएक चीखने लगा। उसकी पीठ पर छोटा सुराख था। लोगों ने शक जताया कि उसे गोली मारी गई थी। केदार को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच में पता चला कि केदार की पीठ से घुसकर गोली पेट में फंसी थी। मगर उसे किसने और क्यों गोली मार दी? यह रहस्य बना है। पुलिस का कहनाह है कि यह नहीं पत चल सका कि केदार पर फायरिंग की गई थी?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें