फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदाबाद: हाईटेंशन तार गिरा बाप-बेटे की मौत

Sun, 15 Apr 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना अंतर्गत विगहियां गांव में अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे किसान के ऊपर ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों समेत हंडिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर बिजली विभाग के जेई और अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विगहिंया गंाव निवासी लालजी त्रिपाठी (55) पुत्र भूवर प्रसाद अपनी पत्नी विमला देवी के साथ शनिवार की सुबह गेहूं की कटाई कर रहे थे। करीब साढ़े छह बजे उनका इकलौता बेटा अभिजीत त्रिपाठी (24) अपने माता-पिता के लिए खेत में चाय देने के आया। खेत के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट का तार भी गया है। चाय पीने के बाद पिता, पुत्र और पत्नी तीने लोग मिलकर खेत काटने लगे। पत्नी अपने सामने की फसल को काटते हुए आगे निकल गई थी। पिता पुत्र पीछे रह गए थे। उसी समय ग्यारह हजार वोल्ट का तार पिता के उपर टूटकर गिर पड़ा। तार गिरते ही पिता लालजी झुलसने लगे।

पिता को बचाने के प्रयास में अभिजीत तार को हाथ से हटाने लगा और वह भी झुलस गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अपनी आंखो के सामने पति और पुत्र को इस हालत में देख विमला देवी बदहवास हो उठी और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके। घटना की सूचना पर हंडिया कोतवाल अनिल कुमार व चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मिश्र अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। लालजी के भाई की तहरीर पर क्षेत्र के जेई व अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एई शंकर शाही ने कहा कि सोमवार को विद्युत विभाग के सुरक्षा निदेशालय से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें