फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम के साथ की दरिदंगी

Mon, 08 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज (ब्यूरो)। सरायइनायत इलाके में 15 साल के एक लड़के ने दो साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर डाली। शिकायत पर बच्ची की दादी के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू की। आरोपी लड़के को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


दुलापुर गांव का एक व्यक्ति मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं। एक साढ़े तीन साल की और दूसरी दो साल की। घटना बीस दिन पहले की है। दोनों बच्चियां खेलते हुए घर के पास खेत की तरफ चली गई थीं। वहां 15 साल के एक लड़के ने दो साल की बच्ची को गोद में उठाया और पास के गड्ढे में ले गया।

वह बच्ची के साथ दरिंदगी करने लगा। तभी बच्ची की मां ने छत से देखा तो शोर मचाया। आरोपी लड़का बच्ची को छोड़ भाग गया। खबर फैली तो गांव वाले जुट गए। तब से लड़का गांव से भागा हुआ था। रविवार शाम वह घर लौटा तो बच्ची की दादी उससे इस बारे में पूछने गई। घिनौनी हरकत करने वाले लड़के ने बच्ची की दादी को पीटा तो लोगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बच्ची के पिता ने सरायइनायत थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने बच्ची से रेप और मारपीट की तहरीर लेकर आरोपी लड़के को पकड़ लिया। पुलिस ने देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें