फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे को कनपटी पर सटा मार ली गोली

Sun, 09 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा बख्तियारी इलाके में शुक्रवार की रात एक अधेड़ ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। साल भर पहले उनके बड़े बेटे ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान थे। घर वाले अधेड़ के खुद गोली मारने का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


बख्तियारी कटरा निवासी सुल्तान महमूद (58) आईटीआई नैनी में काम करते थे। कुछ समय से वह घर में ही रह रहे थे। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपने कमरे में तमंचे को कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। आवाज सुनकर पत्नी सईदा बानो तथा बच्चे जाग गए। देखा तो सुल्तान खून से लथपथ पड़े हुए थे। घर में लोग बिलखने लगे। आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर वालों से तमंचे के बारे में पूछा लेकिन कोई बता नहीं पाया। परिवार वालों का कहना है  कि वह रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में गए थे।

साल भर पहले सबसे बड़े बेटे गुफरान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। इसी परेशानी में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। एक बड़े डाक्टर उनका उपचार कर रहे थ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में इस समय पत्नी के अलावा दो बेटे इमरान और सलमान हैं। एक बेटी भी है।  पुलिस ने सुल्तान महमूद के खिलाफ अवैध तमंचा रखने की एफआईआर भी दर्ज की है। वह अलग बात है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद एफआर भी लगा दी गई थी क्योंकि सुल्तान की मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। तमंचे से खुदकुशी की गई, इसी कारण मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें