फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक के अवैध कब्जे पर पीडीए का शिकंजा, छोटा कर्बला सील

Fri, 30 Oct 2026 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद की एक और संपत्ति पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शिकंजा कसा है। पीडीए ने माफिया के कब्जे में रहे छोटा कर्बला को सील कर दिया है। छोटा कर्बला अतीक के कार्यालय के ठीक पीछे है, जहां कभी उसके अवैध कारोबार का साम्राज्य स्थापित था।
विज्ञापन
माफिया अतीक के कब्जे वाला चकिया का छोटा कर्बला सील। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद की एक और संपत्ति पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शिकंजा कसा है। पीडीए ने माफिया के कब्जे में रहे छोटा कर्बला को सील कर दिया है। छोटा कर्बला अतीक के कार्यालय के ठीक पीछे है, जहां कभी उसके अवैध कारोबार का साम्राज्य स्थापित था।

विज्ञापन


पीडीए की इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी के नेतृत्व में वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। प्रयागराज के चकिया स्थित छोटी कर्बला की वक्फ संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे के मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से परिसर को सील किए जाने को माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

बताया गया है कि माफिया अतीक अहमद ने अपने रिश्तेदार अबू तालिब के माध्यम से इस संपत्ति पर अवैध कब्जा कराया था। अली जैदी ने स्पष्ट किया कि वक्फ की संपत्तियां धार्मिक और सामाजिक अमानत हैं। इन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे कब्जेदार कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के दायरे में रहकर वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और उन्हें कब्जामुक्त कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अली जैदी ने इस कार्रवाई को वक्फ संपत्तियों पर माफिया के वर्चस्व को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि वक्फ की संपत्तियों की हिफाजत केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि धार्मिक अमानत की रक्षा का संकल्प है। योगी आदित्यनाथ सरकार में गठित शिया वक्फ बोर्ड की ओर से अवैध कब्जों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से यह संदेश गया है कि वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

छोटा कर्बला माफिया अतीक अहमद के कार्यालय के ठीक पीछे है। यहां शिया समुदाय का कब्रिस्तान हुआ करता था जिस पर माफिया ने कब्जा कर लिया था। साथ ही यहां से माफिया ईंट, गिट्टी, बालू, सीमेंट का अवैध कारोबार भी करता था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने माफिया के अवैध कब्जे में रही इस संपत्ति को सील कर दिया है। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, पीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें