फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी छात्रनेताओं की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसके लिए पुलिस लगातार कवायद कर रही है। एक दिन पहले ही पुलिस ने चार छात्रनेताओं पर 25-25 हजार का इनाम घोष़ित किया था। अब इन चारों की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्णय लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही की जाएगी।  
विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दिन जमकर बमबाजी व फायरिंग की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। पुलिस हरसंभव कोशिश में जुटी है कि कोई माहौल न बिगाड़ने पाए। इसके लिए न सिर्फ हॉस्टलों में फोर्स तैनात की गई बल्कि निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे भी लगवाए गए। एक दिन पहले पुलिस ने अभिषेक सिंह माइकल, अभिषेक सिंह सोनू, सुमित शुक्ला व आकाश सिंह पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस का कहना था कि यह सभी कई मामलों में वांछित हैं और आशंका है कि यह विवि चुनाव में माहौल बिगाड़ सकते हैं। माइकल पर जहां रंगदारी व हमला करने का मामला दर्ज है वहीं सुमित शुक्ला भी कई मामलों में वांछित है। उधर आकाश सिंह का नाम ताराचंद छात्रावास के बाहर बसपा नेता की हत्या में भी सामने आया था। पुलिस अब इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में है। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि एसएसपी ने उपरोक्त सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया है। जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही शुरू की जाएगी। इसके अलावा अन्य जो भी छात्र आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं, उनके खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें