फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ग्राम प्रधान के भतीजे को गोली मारी

Mon, 01 Dec 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव थाना क्षेत्र के कोखराज हंडिया बाई पास पर कुरगांव के समीप मोरहू के प्रधान रामसजीवन के भतीजे अजय कुमार यादव उर्फ घप्पू (25) को बाइक सवार तीन युवकों ने सोमवार सुबह 8.30 बजे गोली मार दी। वह अपनी बाइक से चचेरे भाई सोनू के साथ सोरांव के ही लहटी गांव अपनी बहन के घर सगाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। साथ में एक अन्य बाइक से उसका छोटा भाई अखिलेश और मलाक हरहर की एक लड़की भी थी। गोली अजय के सिर और पेट में लगी। वह सड़क पर ही गिर पड़ा। उसे एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां से परिजन उसे बालसन के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

उसे पुराने झगड़े में गोली मारने की बात परिजन कह रहे हैं। देर रात अजय के छोटे भाई अखिलेश की तहरीर पर सोरांव के चफरी गांव का सोनू, सुद्दधन का बेटा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई। अजय के ताऊ रामपाल रिटायर्ड डिप्टी एसपी हैं। वह भी अस्पताल पहुंच गए। अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले परिजन कह रहे थे कि अजय अकेले ही एक लड़की को साथ लेकर हंडिया की तरफ जा रहा था तभी उस पर गोली चलाई गई। यह लड़की उसे मलाक हरहर के पास मिली थी। शाम को परिजन बात से पलट गए। अजय चार भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर है। उसके परिवार में पिता अमरपाल यादव, दो बड़े भाई राजेश कुमार और महेश कुमार भी हैं। पूरा परिवार खेती करता है। अजय की एक वर्ष पूर्व ही पुष्पा से शादी हुई थी। पत्नी इस वक्त मायके गई हुई है। रंजिश किस बात को लेकर है, इस बारे में परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। डॉक्टर अजय की हालत गंभीर बता रहे हैं। उसे देखने के लिए सपा के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।
000
तनाव, नौ थानों की फोर्स तैनात
प्रधान के भतीजे को गोली मारने की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस भी हरकत में आ गई। एसपी गंगापार शफीक अहमद भी मौके पर पहुंच गए। बवाल की आशंका के मद्देनजर नौ थानों की फोर्स के साथ ही दो कंपनी पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

000
दो माह पूर्व भी मारी गई थी गोली
अजय पर दो माह पूर्व भी हमला हुआ था। उस पर गोली पास के ही गांव के दो युवकों ने चलाई थी। गोली अजय के घर के पास ही चलाई गई थी लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।
000
चक्कर लड़की का तो नहीं!
पुलिस मान रही है कि अजय को मलाक हरहर चौराहे पर मिली लड़की के चक्कर में ही गोली मारी गई। जिन लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगा है, उनके उस लड़की से संबंध की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी ज्यादा कुछ बोल नहीं रही।
विज्ञापन

000
रिश्ते का भाई गंवा चुका है जान
अजय का रिश्ते का भाई कंचन यादव दुश्मनी में जान गंवा चुका है। कुछ वर्ष पूर्व उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें