फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसिखिए ड्राइवर ने किशोर को कुचला, टवेरा फूंकी

Mon, 01 Dec 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के मैलहन बाजार में पाढ़ बनाने के लिए बल्ली लगा रहे मोहित कुमार (15) को सोमवार को टवेरा ने कुचल दिया। वह अपने कच्चे मकान के सामने बैठा था तभी उसको कुचलते हुए टवेरा दीवार से जा टकराई। मोहित का सिर दीवार से लड़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टवेरा में सवार दोनों सगे भाई भाग निकले। नाराज ग्रामीणों ने टवेरा में आग लगा दी और सड़क पर उतर आए। थोड़ी ही देर में आग ने एक गुमटी और खपरैल को भी चपेट में ले लिया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन

टवेर को मैलहन गांव का बबलू सोनी चला रहा था। टवेरा फूलपुर के ही एक शख्स की है जिसे बबलू का भाई संदीप सोनी चलाता था। रविवार की रात संदीप टवेरा घर पर ले आया था। सोमवार दोपहर वह अपने भाई को सिखाने के लिए टवेरा से निकला था तभी हादसा हुआ। गांव के ही रहने वाले कन्हैया लाल का बेटा मोहित सड़क के पास कच्चे मकान के निर्माण के लिए पाढ़ बांध रहा था। इसके लिए वह बल्ली लगा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बबलू ने अचानक टवेरा पर से नियंत्रण खो दिया और स्टेयरिंग को बाईं ओर घुमा दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण टवेरा मोहित को चपेट में लेते हुए उसके घर की कच्ची दीवार से जा टकराई। मोहित टवेरा और दीवार के बीच में फंस गया था। उसे निकाला नहीं जा सका। बबलू और उसका भाई भी मोहित को बचाने की जगह टवेरा छोड़कर भाग निकले। जब लोगों ने टवेरा में आग लगाई तो लपटें पास ही में कन्हैया के भाई अशर्फीलाल की गुमटी तक पहुंच गईं। आग पास के ही खपरैल तक पहुंच गई।
लोगों का गुस्सा टवेरा फूंकने के बाद भी शांत नहीं हुआ। वह सड़क जाम करने जा रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करवाया। ग्रामीणों की ही मदद से आग बुझाई गई। बबलू के खिलाफ फूलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें