फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर की थी कौशांबी में दरिंदगी की शिकार हुई युवती

Tue, 18 Jul 2017 02:01 AM IST
त्रिलोकी यादव, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
कौशांबी के कोखराज के पन्नोई मोड़ के पास पांच जुलाई को दरिंदों का शिकार हुई युवती शहर के मीरापुर इलाके की थी। शिनाख्त के साथ ही पुलिस उसके कातिलों तक भी पहुंच गई लेकिन दोनों फरार हैं। घटना वाली शाम उसकी अंतिम लोकेशन दरियाबाद में देखी गई। वहीं से उसका अपहरण कर कौशांबी में गोली मार दी गई थी। शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार लावारिस में कर दिया था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसी के बाद ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन


पांच जुलाई को कौशांबी के कोखराज के पन्नोई मोड़ के पास खेत में एक युवती की लाश मिली थी। उसके सिर में गोली मारी गई थी। गोली मारने की बात छिपाने के लिए कातिलों ने उसके माथे पर चाकू घुसाकर घुमा दिया। लड़की की फोटो वाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हो गई थी लेकिन तीन दिन तक शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद से लगातार शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच को एक फोन गया कि कौशांबी में मारी गई युवती मीरापुर के एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती है। उसी ने लड़की के फेसबुक पेज की भी जानकारी दी। फेसबुक से लड़की के मोबाइल नंबर का पता चला।

फेसबुक पर उसने अंतिम अपडेट उसने घटना वाली रात दस बजे किया था। इसके बाद से इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा था। पुलिस ने लड़की का घर ढूंढना शुरू किया। मोबाइल नंबर पर दिए पते पर पुलिस पहुंची तो मकान मालिक ने बताया कि उन्हें लड़की का देर से घर आना पसंद नहीं था। इसका कारण एक महीने पहले ही उसे निकाल दिया गया। उसके परिवार में सिर्फ एक बूढ़ी मां है। अब उसने दूसरी जगह मकान किराये पर ले लिया है। मंगलवार को उसकी मां से बात की जाएगी। घटना के विवेचक एसओ कोखराज बृजेश द्विवेदी ने बताया कि लड़की का नाम हिना है। उसके नंबरों से अंतिम दिन लगातार कॉल करने वाले दो युवकों का भी पता चल गया। दोनों की मोबाइल लोकेशन भी एक ही जगह थी। संभवत: खून उन दोनों ने ही किया है। दोनों के घर दबिश दी गई, पता चला कि वे फरार हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद की कत्ल का मोटिव पता चलेगा।
विज्ञापन


घटना के खुलासे में लड़की के फेसबुक पेज ने बेहद अहम भूमिका निभाई। उससे मिले मोबाइल नंबर की जब कॉल डीटेल्स निकाली गई तो एक के बाद एक कई सुराग मिलते गए। सबसे बड़ी बात लड़की के कत्ल में शामिल दो युवकों का नाम पता चल गया। उनकी फरारी ने पुलिस के शक को और पुख्ता कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें