फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी कारोबारी से लूटे तीन लाख 60 हजार 

Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर से सटे नैनी इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बेकरी कारोबारी और उनकी मां से 3 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देेकर बदमाश काली पल्सर बाइक से शहर की ओर भागे। दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में खलबली मच गई। खबर पाकर इंस्पेक्टर नैनी, सीओ करछना, एसपी यमुनापार के साथ आसपास के थानों की पुलिस आ गई। बदमाशों की तलाश में घेरेबंदी की गई लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। बैंक और घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी की फुटेज में बदमाश काली पल्सर से भागते दिखे। इसी आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


नैनी में रिफ्यूजी कालोनी के रवि वाधवानी पुत्र वासुदेव लाल वाधवानी बेकरी कारोबारी हैं। व्यापार के सिलसिले में शुक्रवार को वह अपनी मां लाजवंती देवी के साथ स्कूटी से बैंक आफ बड़ौदा की न्यू दाउद नगर नैनी शाखा से रकम निकालने गए थे। खाते से तीन लाख 60 हजार रुपये निकाले। रकम झोले में रखकर रवि ने अपनी मां को बैग थमा दिया। वे बैंक शाखा निकलकर स्कूटी से घर के लिए चल दिए। बैंक से कारोबारी की स्कूटी के पीछे बदमाश लग गए। लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर शंकरढाल के समीप पीछे से एक काली पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठा बदमाश कारोबारी की मां लाजवंती के हाथ से बैग छीनने लगा।

बैग छीनते देख लाजवंती ने कसकर बैग पकड़ लिया तो बदमाश ने लाजवंती को धक्का दे दिया। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और बदमाश रकम से भरा बैग छीन कर भाग निकले। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर, सीओ और एसपी यमुनापार एके राय मौके पर पहुंच गए। आसपास के थानों को लूट की सूचना देकर जगह-जगह घेरेबंदी की गई। कारोबारी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बैंक से घटनास्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एक बाइक एजेंसी में लगे कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कै द हुई है। नैनी पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


जिस ढंग से कारोबारी और उनकी मां से लूट की वारदात हुई। उससे साफ जाहिर है कि लुटेरों ने सटीक मुखबिरी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। बिना मुखबिरी के वारदात को अंजाम देना मुश्किल था। पुलिस बैंक में लगे कैमरे को भी खंगाल रही है। आखिर कौन संदिग्ध हो सकता है जिसने लुटेरों के लिए रेकी की है। वारदात में तीन से चार बदमाशों के शामिल होने की आशंका है।  

यमुनापार के नैनी इलाके में 15 जून को इसी जगह पर सरेशाम नैनी बाजार के आभूषण कारोबारी नरेश जौहरी और उनके तेरह साल के मासूम बेटे नीलकमल के साथ वारदात हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने नीलकमल की पीठ पर लटका गहनों से भरा बैग छीन लिया था। छीना झपटी में बाइक गिरने से नरेश जौहरी और नीलकमल घायल हो गए थे। इस वारदात का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है। जबकि शंकरढाल के आसपास कई जगहों पर संदिग्ध लोगों की बैठकी होती है।

देर रात तक अड्डेबाजी करने वालों को कोई रोकता टोकता नहीं। कई बदमाशों का तो नैनी में अरसे से जमे सिपाहियों से भी संपर्क है। जो कहने को तो मुखबिर हैं लेकिन लोगों का आरोप है कि वारदात में इनका भी हाथ रहता है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार बदमाश औद्योगिक व मेजा थानाक्षेत्र के आसपास के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें