फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर जाएं अफसर, नहीं तो सरकार लेगी कठोर निर्णय

Sat, 12 May 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर में भाजपा सभासद पवन केसरी और उसके बाद रामबाग के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की दिनदहाड़े की गई हत्या पर चिंता जताई है। शुक्रवार को इलाहाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों जघन्य अपराधों के अलावा अन्य जो भी वारदातें जिले में पिछले दिनों हुईं हैं, उसे लेकर सरकार चिंतित है। इसी वजह से एसएसपी इलाहाबाद का तबादला कर दिया गया है। अब भी कुछ अफसर ऐसे हैं जो अपनी जिम्मेदारी गंभीरता के साथ निर्वाह नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। अब भी समय है सुधर जाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में हुई अनौपचारिक बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले के कुछ अन्य अफसरों की शिकायत भी मिली है। उसकी जांच शुरू करवा दी गई है। अगर गड़बड़ी मिली तो कठोर कार्रवाई तय है। भाजपा नेता पवन और अधिवक्ता राजेश की हत्या के मामले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि दोनों घटनाओं के जो भी दोषी हैं, उन्हें कठोर सजा दिलाई जाएगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि इस पर सरकार नहीं बल्कि संगठन को निर्णय लेना है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के संज्ञान में यह मामला है।

डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी द्वारा खुद को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने पर भी कटाक्ष किया। कहा कि पीएम मोदी के विकास कार्य का विपक्ष के पास कोई तोड़ नहीं है। इसीलिए वे गठबंधन कर रहे हैं। विपक्ष से कभी राहुल गांधी तो कभी अखिलेश यादव खुद को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यही ख्वाब देख रही हैं। पहले वे आपस में तय कर लें कि किसे पीएम पद का उम्मीदवार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें