फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार : चार साल की मासूम से हैवानियत

Sun, 07 Oct 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
करेली इलाके में स्थित एक झोपड़पट्टी की रहने वाली चार साल की मासूम को शुक्रवार देर रात अगवा कर उसके साथ रात भर दरिंदगी की गई। बच्ची सुबह लहूलुहान अवस्था में इस्लामिया स्कूल के पीछे टूटी बाउंड्री के बगल में मिली। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को शक है कि घटना झोपड़पट्टी के ही रहने वाले किसी शख्स ने अंजाम दी है। शक के आधार कई लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


करेली में लाल कालोनी के अंदर की ओर झोपड़पट्टी है। शुक्रवार की रात चार साल की बच्ची अपनी नानी और 14 साल की बहन के बीच में बाहर चारपाई पर सो रही थी। मां-बाप झोपड़पट्टी में थे। करीब दो बजे नानी उठीं तो देखा कि बच्ची गायब है। उन्होंने अगल-बगल देखने के बाद बच्ची की मां और पिता को जगाया। सभी मिलकर आस पास बच्ची को ढूंढने लगे। पड़ोसी भी जाग गए थे। करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। परिवार वालों के साथ बच्ची को ढूंढा जाने लगा लेकिन, कुछ पता नहीं चला। तड़के बच्ची करेली में ही इस्लामिया इंटर कालेज के बीच टूटी बाउंड्री के बगल में बिलखती मिली।

कालेज के चपरासी ने देखा तो उसने तुरंत प्रधानाचार्य को फोन किया। पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कांग्रेसी नेता इरशादुल्ला सुबह मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी करेली में बच्ची के साथ रेप की घटना हो चुकी है। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई। इसी कारण इंसानियत को शर्मसार करने देने वाली घटना फिर हो गई। उधर, इंस्पेक्टर करेली ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लाल कालोनी इलाके के जिस हिस्से में झोपड़पट्टी है, वे बेहद अंदर का इलाका है। वहां कोई बाहरी जाकर घटना को अंजाम नहीं दे सकता। शक है कि झोपड़पट्टी के ही किसी शख्स ने घटना को अंजाम दिया है। कई संदिग्ध लड़कों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


करेली में 25 अगस्त को बैरियर तिराहा के पास सड़क के किनारे सो रही तीन साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया था। बच्ची काला डांडा इलाके में लहूलुहान अवस्था में मिली थी। पुलिस को उस घटना में आरोपी युवक की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई थी लेकिन आज तक किसी को नहीं पकड़ा जा सका। इंस्पेक्टर करेली अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उस मामले में 25 से अधिक लड़कों को पूछताछ के लिए लाया जा चुका है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें